mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम में भीषण सड़क हादसा :कार-ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत,एक गंभीर घायल

रतलाम,15 फरवरी (इ खबरटुडे)। जिले में सड़क दुर्घटनाओ का आंकड़ा लगाता बढ़ते जा रहा है। बीती रात भी रतलाम के फोरलेन पर आधी रात को कार ट्रक की जोरदार भिंडत में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना नामली पंचेड फंटे के निकट की है। इस हादसे में संग्रामसिंह पिता प्रजापालसिंह (38) निवासी संचारनगर एक्सटेंशन इंदौर, अभिराज लोकेन्द्रसिंह (24) निवासी इन्द्रलोकनगर, हर्षवर्धनसिंह विक्रमसिंह (30) निवासी अलकापुरी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य अमलेटा रहवासी पृथ्वीपालसिंह पिता दीपेन्द्रसिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के लिए घायलों को रतलाम जिला चिकित्सालय लाया गया जहां संग्रामसिंह, अभिराज व हर्षवर्धनसिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि पृथ्वीपालसिंह को इलाज के लिए भर्ती किया गया। बताते हैं कार सवार युवक नामली के पास पंचेड़ में गए थे। वे रात को वापस वहां से लौट रहे थे कि महू-नीमच मार्ग पंचेड़ फंटे पर हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नामली पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शव का पोस्टमार्टम आज सुबह जिला अस्पताल में किए जा रहे है।

Related Articles

Back to top button