रतलाम में भी खूब सुना जाता है सपना चौधरी का यह गाना, यूट्यूब पर देख चुके हैं लगभग 50 करोड़ लोग, आप भी देखें वीडियो

SPNA CHAUDARY FOTO

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर (Ratlam city) में आजकल हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का ‘Jale 2′ गाना इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सपना चौधरी (Sapna Chaudhari) के इस गाने को आजकल रतलाम शहर की गालियों, दुकानों और होटलों में खूब सुना जा रहा है। रतलाम के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश में सपना चौधरी के गाने सुनने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। यही कारण है कि रतलाम शहर में होने वाली शादियों में सपना चौधरी का गाना (Sapna Chaudhari song) “जी तो मेरा इसा करे” आजकल खूब बज रहा है।

यह गाना रतलाम के युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। रतलाम शहर के रहने वाले राजीव कश्यप बताते हैं कि मध्य प्रदेश में आजकल के युवा हरियाणवी गानों को खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सपना चौधरी के गाने रतलाम शहर में काफी सुने जाते हैं। यहीं नहीं आपको सपना चौधरी का गाना जेली 2 आपको हर विवाह-शादी में डीजे पर बजता हुआ दिखाई दे जाएगा।

लगभग 50 करोड़ लोग देख चुके हैं सपना चौधरी के ‘जेली 2′ गाने को यूट्यूब पर

रतलाम के साथ-साथ पूरे देश और दुनिया में अब तक सपना चौधरी के गाने जेली 2 (Jale 2) को लगभग 50 करोड़ लग चुके हैं। इस गाने का नाम ‘Jale 2′ है और आवाज शिव चौधरी ने दी है। गाने में सपना चौधरी और अमन जाजी ने स्टार के रूप में काम किया है। ‘जेली 2′ गाने की लिरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं और म्यूजिक अमन जाजी ने दिया है। इसके अलावा गाने के डायरेक्टर साहिल संधू हैं।

यह गाना देश के करोड़ों लोगों की पसंद बना हुआ है। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के गाने देश के साथ-साथ विदेशों में भी अब खूब सुने और देखे जा रहे हैं। पाठकों को बता दे की सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी है। बिग बॉस में भाग लेने के बाद इनकी फैन फॉलोइंग देश के साथ-साथ विदेश में भी काफी बढ़ गई है। यही कारण है कि सपना चौधरी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं।

https://youtu.be/zFvLoiq58Nk?si=sqYrLvPqroAUHeyM

You may have missed