मध्यप्रदेश में एक अप्रैल से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे गर्मी का असर कुछ कम होने वाला है। शुक्रवार से ही लोगों को ठंडक महसूस होने लगी थी। इससे पारा कुछ कम हुआ है।
मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर समेत 13 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। यदि इन जिलों में बारिश होती है तो इसका असर पूरे मध्यप्रदेश पर पड़ेगा और लोगों को कुछ गर्मी से राहत मिलेगी। अभी से इन क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तार के आसपास हावी है, जो आगे बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। हरियाणा में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। भोपाल में इस समय तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कुछ शहरों में तापमान में कमी आई है।
3.8 डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान
मौसम विभान के आंकड़ों पर नजर डाले तो भोपाल में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। तापमान में इतना अधिक अंतर आने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। भोपाल में तापमान 38 डिग्री को पार कर गया था। अब 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद यह 34.9 के आसपास आ गया है। गुना में भी तापमान में काफी कमी आई है। यहां पर तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस लुढक गया है और 34.8 डिग्री तक आ गया है। पहले यहां भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं अगर ग्वालियर की बात करें तो यहां भी तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब यहां पारा 35 डिग्री के आसपास आ गया है। वहीं इंदौर में भी तापमान कम होकर 33.7 डिग्री तथा उज्जैन में 2.5 डिग्री गिरकर 35.5 डिग्री के आसपास आ गया है।
कुछ शहरो में अब भी तापमान ज्यादा
मध्यप्रदेश के नर्मदापुर में तापमान 40.7 डिग्री के आसपास है, जोकि बहुत ज्यादा है। इसके अलावा टीकमगढ़ में 40 डिग्री, सिवनी में 39.4 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री, खरगोन में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बालाघाट में 38.5 डिग्री, छतरपुर में 38.4 डिग्री तथा नरसिंहपुर-उमरिया में तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में इन शहरों में तापमान बहुत अधिक हो गया है। जबलपुर में भी तापमानम 38 डिग्री सेल्सियस को पार करके 38.2 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय हवाएं ठंडी चल रही है, इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है।
लू चलने के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अप्रैल में इन क्षेत्रों में लू का असर देखा जा सकता है। इंदौर, उज्जैन, मालवा-निमार्ड के आसपास लू का असर रहेगा। इनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा व धार शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में यहां पर भी लू चलने की संभावना है।
मई तक तेज होगी लू
मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह और पूरे मई महीने में से लेकर अगले चार महीने तक मध्यप्रदेश के काफी क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। इस दौरान एक महीने से ज्यादा गर्म हवा चलती रहेगी।
इंदौर में गर्मी का ज्यादा असर
मार्च महीने से ही इंदौर में गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। यह तापमान इस समय इतना अधिक है कि इससे पहले यहां यह तापमान 1892 में दर्ज किया गया था। यहां इस दौरान 24 घंटे में ही एक इंच बारिश का रिकार्ड बना था, जकि पूरे महीने में दो इंच पानी बरसा था।
दो दिन बारिश की संभावना
अगले दो दिन मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं। यदि ऐसा होता है तो लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।