May 8, 2024

पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर रतलाम में आतिशबाजी कर मुंह मीठा कराया

रतलाम,02 मार्च (इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी को पूर्वोतर राज्यों के विधानसभा चुनाव मे मिली सफलता का रतलाम जिले मे जोरदार जश्न मनाया गया। जिला मुख्यालय रतलाम के पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता डालू मोदी बाजार पहुंचे और आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। आदिवासी अंचल सैलाना मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। यहां भी आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी गई।

रतलाम के डालू मोदी बाजार चौराहा पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया की अगुवाई मे कार्यकर्ताओं ने जौरदार नारेबाजी कर भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया आतिशबाजी के बाद कार्यकर्ता एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई देते रहे। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित नीलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, आन्नदीलाल राठौड़, आई.सेल जिला संयोजक नीलेश राव, राकेश परमार, कमल सिलावट, दिनेश राठौड़, गोपाल शर्मा, प्रो.इमरान, शुभेन्द्र सिंह गुर्जर, पार्षद हितेश शर्मा, गौरव त्रिपाठी, विवेक शर्मा, संजय सांखला, सलीम कुरेशी सहित पार्टी मोर्चाे प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

सैलाना मे जिला अध्यक्ष श्री लुनेरा ने भाजपा की जीत पर पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच आतिशबाजी की। इस मौके पर जिला महामंत्री संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, सदस्य संजय बाफना, पार्षद विशाल धबाई, भाजयुमो प्रदेश सदस्य अनुकूल सोनी, किशोर कसेरा प्रदीप शर्मा, संतोष धबाई, दिनेश असावरा, बाबूलाल पाटीदार, मनीषा सिलावट, सुरेन्द्र मेहता, ललित चंडालिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds