Tata Tiago NRG vs NEW:पहले वाली Tata Tiago से बेहतर NRG का अपडेटेड वर्जन, काफी अलग फीचर्स

Tata Tiago NRG vs NEW :हाल ही में टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में Tata Tiago NRG के अपडेटेड वर्जन को मैदान में उतार दिया है। इसके आने होने से पहले ऑटोमेकर रेगुलर Tata Tiago को कई अपडेट दे चुका है। दोनों ही अपने-अपने अलग-अलग फीसर्च के लिए प्रभावशाली हैं। इसी कारण यह एक-दूसरे से अलग दिखाई देती हैं। लोगों को यह नया वर्जन अपनी तरफ लुभाने में काफी कामयाब रहा है। आइये जाने टाटा टीयागो के नए फीचर्स:::
कीमत और लुक में बदलाव
टाटा टीयागो व एनआरजी वर्जन में एक लाख 20 हजार रुपये का काफी अंतर है। दोनों के फ्रंट लुक में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। इसी कारण लोगों को यह बेहतर नजर आ रही है। दोनों हालांकि इंजन की क्षमता मिलती जुलती है, लेकिन इसके बावजूद अपडेट वर्जन में काफी बदलाव किए गए हैं। इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में ही कई बदलाव किए गए हैं। इससे पहले रेगुलर टाटा टियागो को भी अपडेट किया गया था, जिसके तहत इसमें कई तरह के बदलाव देखने के लिए मिले थे। अपडेट के साथ Tata Tiago के दोनों वर्जन में अपडेटेड ग्रिल और एलईडी हैड लाइट्स दी गई है। Tiago NRG में ब्लैक-आउट बम्पर और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जो इसे रेगुलर टियागो से अलग दिखाते हैं। वहीं, रेगुलर टाटा टियागो में क्रोम-फिनिश एयर डैम और फॉग लाइट्स दी गई हैं, जो टियागो NRG में देखने के लिए नहीं मिलती है। NRG में कवर के साथ 14-इंच स्टील व्हील दी गई है, जबकि नई Tiago में 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। Tiago NRG का ग्राउंड क्लीयरेंस 181 mm दी गई है और साइड बॉडी क्लैडिंग, ब्लैक आउट डोर हैंडल और ORVM दिए गए हैं, जो इसे रेगुलर टियागो से अलग दिखते हैं।
लुक में भी काफी अंतर
Tata Tiago NRG को काफी अलग लुक दिया गया है। इसके रियल लुक की बात करें, तो इसके बंपर पर ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। वहीं, इसके टेलगेट पर ग्रे गार्निश किया गया है, वो भी NRG’ मॉनीकर के साथ। उसके टेलगेट के निचले हिस्से पर क्रोम गार्निश के साथ रेगुलर टियागो काफी छोटी दिखाई देती है। Tata Tiago में डुअल-टोन ग्रे और व्हाइट केबिन थीम दी गई है, जबकि Tiago NRG में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल-ब्लैक केबिन दी गई है। टियागो के दोनों वर्जन में सेंट्रल AC वेंट को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दी गई है। Tiago और Tiago NRG दोनों में ही 10.25 इंच की टचस्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो हेड लाइट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVM जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, टाटा टियागो का स्टैंडर्ड वर्जन ऑटो AC के साथ आता है।
पेट्रोल और सीएनजी में दोनों उपलब्ध
Tata Tiago और Tiago NRG दोनों को ही पेट्रोल और CNG के साथ हैं। दोनों में ही 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क और CNG इंजन 75.5 PS की पावर और 95.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
फीसर्च अच्छे तो कीमत में भी अंतर
Tata Tiago NRG भारतीय बाजार में सात लाख 20 हजार रुपये से लेकर आठ लाख 75 हजार रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत में आती है, जबकि रेगुलर Tata Tiago भारत में पांच लाख से लेकर आठ लाख 45 हजार रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इनका मुकाबला Maruti Swift और Hyundai Grand i10 Nios से देखने के लिए मिलता है। वर्ष 2024 में टाटा टियागो सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है। वर्ष 2025 में भी इसकी बिक्री इसी प्रकार जारी रहने की उम्मीद है।