कारोबार

चांदी की कीमत1500 रुपए कम हुई, सोने में सुधार ,जाने आज के ताजा भाव

देश के सराफा बाजारों में रिकॉर्ड लेवल से सोने और चांदी के दाम घटने लगे हैं। देशभर में चांदी की औसत कीमत 1,576 रुपए घटकर 98,392 रुपए प्रति किलो रह गई। 18 मार्च को यह 1,00,400 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी। सोने में भी तेजी थम गई। 24 कैरेट की औसत कीमत 143 रुपए घटकर 88,506 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। 22-कैरेट सोना भी 131 रुपए घटकर 81,072 रुपए रह गया। 24-कैरेट सोना 88,649 रुपए और 22-कैरेट सोना 81,203 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर थे। इस माह अब तक सोने की कीमत 4.06 फीसदी बढ़ चुकी है, जबकि चांदी 5.25% महंगी हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 3,450 रुपए और 22-कैरेट सोने की कीमत 3161 रुपए बढ़ी है। चांदी के दाम 4,912 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं। 28 फरवरी को 24 कैरेट 85,056 रुपए, 22 कैरेट 77,911 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे, जबकि चांदी 93,480 रुपए प्रति किलो पर थी। वहीं, सेंसेक्स मार्च में अब तक 4.30 फीसदी चढ़ा है।

सोने के भाव में तेजी सतत जारी रही और भाव 400 रुपए बढ़कर 89800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि चांदी 600 घटकर 99500 के भाव पर पहुंची। उधर, फेडरल रिजर्व ने अमेरिका में और बैंक ऑफ चाइना ने ब्याज दरें यथावत रखी हालांकि फेड चैयरमेन पॉवेल ने इस वर्ष 2025 में 0.5 प्रतिशत ब्याज देने घटाने की संभावना जताई है। साथ ही अमेरिका में आर्थिक अनियमितता व घटती विकास दर पर भी चिंता जाहिर की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3046 डॉलर प्रति औंस व चांदी 3358 सेंट रही। सोना ऊपर में 3057 नीचे में 3038 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3394 नीचे में 3345 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 89800 एक दिन पूर्व 89400 आरटीजीएस 91000 सोना 22 कैरेट 83400 चांदी चौरसा 99500 एक दिन पूर्व 100100 आरटीजीएस में 100400 चांदी टंच 99600 रुपए।

उज्जैन सराफा: सोना 24 कैरेट 90000 सोना 22 कैरेट 82500 चांदी 100000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

रतलाम सराफा : सोना 89800 जेवरात 82257 चांदी 99400 रुपए।

Back to top button