शहर-राज्य

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गरीब बच्चों की पढ़ाई हेतु निजी स्कूलों को जारी की करोड़ों रुपए की प्रतिपूर्ति राशि

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई जा रहे गृह परिवार के बच्चों हेतु सरकार ने करोड़ों रुपए की प्रतिपूर्ति राशि जारी की है।

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 4211 बच्चों की 6.65 करोड़ रुपए प्रतिपूर्ति राशि जारी कर दी है। ये राशि सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी की गई है।

निजी स्कूलों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की प्रतिपूर्ति राशि जारी करने के बाद निजी स्कूलों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया है।

प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा ने चिराग योजना की सूची से वंचित रहे बच्चों को शामिल करने की मांग की है। साथ ही 9वीं से 12वीं कक्षा की 134ए की राशि जारी करने का आग्रह किया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि शिक्षा विभाग ने. आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे सत्र 2022-23 के 1504 बच्चों की 23446685 रुपए और सत्र 2023-24 के 2707 बच्चों के 43106870 रुपए जारी किए हैं, जो सरकार का सहरानीय कदम है। इसकी प्राइवेट स्कूल लंबे समय से मांग कर रहे थे।

प्राइवेट स्कूल संघ ने की चिराग योजना के तहत दाखिले हेतु शिक्षा विभाग से की फिर से पोर्टल खोलने की मांग

चिराग योजना के सत्र 2023-24 के 9वीं से 12वीं के अगली कक्षा में प्रमोट हुए वर्तमान सत्र के बच्चों एवं सत्र 2024-25 के कक्षा चौथी से 8 वीं तक के बच्चे शिक्षा विभाग की गलती के कारण निदेशालय द्वारा जारी की गई सूची में शामिल नहीं हो पाए।

उन बच्चों को सूची में शामिल करने, 134ए की कक्षा 9वीं से 12वीं की राशि जारी करने और विभाग ने जिन स्कूलों की खाली सीटें जीरो दिखाई हैं, उनका पोर्टल दोबारा खोलने की भी सरकार व शिक्षा विभाग से मांग की है।

Back to top button