February 1, 2025

Women President : देश को मिलेगी पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने बैठक के बाद किया ऐलान

draupadi_murmu

नई दिल्ली,21 जून (इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। जेपी नड्डा ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में उनके नाम का ऐलान किया । 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू 2000 झारखंड के गठन के बाद से पहली ऐसी राज्यपाल थीं, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने अपने संयुक्त उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पूर्व टीएमसी नेता एवं केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे।

You may have missed