mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Married Woman Raped : कर्ज की किश्त लेने गए एजेन्ट ने किया विवाहिता का बलात्कार,प्रकरण दर्ज

तलाम,1 मई (इ खबरटुडे)। जिले के आदिवासी अंचल सैलाना में फायनेन्स कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा कर्ज की किश्त लेने के बहाने एक आदिवासी विवाहिता के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सैलाना थानान्तर्गत ग्राम पागडिया मउडी की आदिवासी विवाहिता ने बताया कि उसने रतलाम की आशीर्वाद माइक्रो फायनेन्स कंपनी से कुछ कर्ज लिया था। इस कर्ज की किश्ते लेने के लिए कंपनी का कर्मचारी रोहित उसके घर आता था। पिछली 6 मार्च 2022 के दिन दोपहर में जब रोहित कर्ज की किश्त लेने उसके घर पंहुचा,तो उसने विवाहिता को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला का पति मजदूरी करने गुजरात गया हुआ था,इसलिए वह उस समय बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवा पाई थी। चौबीस वर्षीय विवाहित महिला के पति के घर लौटने पर उसने अपने पति को घटना बताई और बलात्कार की रिपोर्ट करने थाने पर पंहुची। सैलाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 376,450 और 506 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

Back to top button