May 7, 2024

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा

रतलाम ,30 नवम्बर(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्‍थाई रूप से अतिरिक्‍त कोच की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा रही है। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यह सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा रही है।

  1. गाड़ी संख्‍या 20473 दिल्‍ली सराय रोहिल्‍ला उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 01 से 31 दिसम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20474 उदयपुर सिटी दिल्‍ली सरायरोहिल्‍ला एक्‍सप्रेस में 02 दिसम्‍बर, 2022 से 01 जनवरी, 2023 तक स्‍लीपर श्रेणी के तीन अतिरिक्‍त कोच लगेंगे।
  2. गाड़ी संख्‍या 20971 उदयपुर सिटी शालीमार एक्‍सप्रेस में 03 दिसम्‍बर, 2022 से 31 दिसम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20972 शालीमार उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 04 दिसम्‍बर, 2022 से 01 जनवरी, 2023 तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  3. गाड़ी संख्‍या 12991/12992 उदयपुर सिटी जयपुर उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 01 से 31 दिसम्‍बर, 2022 तक दो सामान्‍य श्रेणी के एवं एक चेयरकार श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच लगेंगे।
  4. गाड़ी संख्‍या 12996 अजमेर बान्‍द्रा ट. एक्‍सप्रेस में 01 दिसम्‍बर, 2022 से 31 दिसम्‍बर, 2022 तक एवं गाड़ी संख्‍या 12995 बान्‍द्रा ट. एक्‍सप्रेस में 02 दिसम्‍बर 2022 से 01 जनवरी, 2023 तक थर्ड एसी(इकोनॉमी) श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच लगेंगे।
  5. गाड़ी संख्‍या 19711 जयपुर भोपाल एक्‍सप्रेस में 01 दिसम्‍बर, 2022 से 31 दिसम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19712 भोपाल जयपुर एक्‍सप्रेस में 02 दिसम्‍बर, 2022 से 01 जनवरी, 2023 तक थर्ड एसी(इकोनॉमी) का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  6. गाड़ी संख्‍या 14801 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 01 दिसम्‍बर, 2022 से 31 दिसम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 14802 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस में 04 दिसम्‍बर, 2022 से 03 जनवरी, 2023 तक सामान्‍य श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच लगेंगे।
  7. गाड़ी संख्‍या 12465 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस में 02 दिसम्‍बर, 2022 से 01 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12466 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 03 दिसम्‍बर, 2022 से 02 जनवरी, 2023 तक सामान्‍य श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच लगेंगे।
  8. गाड़ी संख्‍या 19608 मदार जंक्‍शन कोलकाता एक्‍सप्रेस में 05 दिसम्‍बर, 2022 से 26 दिसम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19607 कोलकाता मदार जंक्‍शन एक्‍सप्रेस में 08 दिसम्‍बर, 2022 से 29 दिसम्‍बर, 2022 तक थर्ड एसी के दो अतिरिक्‍त कोच लगेंगे।
  9. गाड़ी संख्‍या 19601 उदयपुर सिटी न्‍यूजलपाईगुड़ी एक्‍सप्रेस में 03 दिसम्‍बर, 2022 से 31 दिसम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19602 न्‍यूजलपाईगुड़ी उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 05 दिसम्‍बर, 2022 से 02 जनवरी, 2023 तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  10. गाड़ी संख्‍या 18234 बिलासपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 01 दिसम्‍बर, 2022 से 31 दिसम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 18233 इंदौर बिलासपुर एक्‍सप्रेस में 02 दिसम्‍बर, 2022 से 01 जनवरी, 2023 तक स्‍लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds