mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन चौधरी लोकसभा चुनाव के लिए संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रभारी नियुक्त

रतलाम,17 मार्च (इ खबरटुडे)। भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन चौधरी को लोकसभा चुनाव के लिए रतलाम संसदीय क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। नन्दकिशोर महावर और विजय चौहान को श्री चौधरी के साथ सहप्रभारी बनाया गया है।

नवीन चौधरी की यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा की सहमति से भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रणवीर रावत द्वारा की गई है। भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा ने श्री चौधरी के साथ ही प्रदेश भर की 29 लोकसभा सीटों के लिए संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्तियां की है। श्री चौधरी को संसदीय क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाए जाने से उनके समर्थकों में प्रसन्नता व्याप्त है। उनके समर्थकों ने श्री चौधरी को रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की प्रचण्ड बहुमत से जीत के लिए शुभकामनाए दी है।

Related Articles

Back to top button