May 2, 2024

heart attack/बालिका वधू सीरियल से ख्याति हासिल करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई ,02 सितंबर(इ खबर टुडे)। अभिनेता सिद्धार्थ शुल्का का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला Bigg Boss 13 के विजेता बने थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक से सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हुआ है।

हालांकि मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बीती रात मुंबई में उनकी तबीयत बिगड़ी थी। दवा लेने के बाद वे सोने चले गए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें आराम की जरूरत है। इसके बाद सुबह उठाया गया तो वे बेहोश हालत में मिले। तत्काल कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया है।

सिद्धार्थ के फैन्स के लिए यह बहुत बुरी खबर है। उन्होंने 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने अभिनय की बदौलत ख्याति हासिल की थी। उन्होंने बालिका वधू सीरियल में शानदार काम किया था। उनकी फिटनेस देखते हुए इस बात पर भरोसा करना मुश्किल है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है।

पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने अभी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। मुंबई पुलिस के आला अधिकारी कूपर अस्पताल पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद पुलिस केस दर्ज कर सिद्धार्थ के करीबियों से पूछताछ करेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds