May 20, 2024

शिवसेना ने मप्र में दिया भाजपा को समर्थन, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने की घोषणा

भोपाल,05 नवंबर (इ खबरटुडे)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर उनके नेतृत्व वाली शिवसेना की मध्य प्रदेश इकाई ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है। शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई ने इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजा है।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने किया भाजपा की ‘विजय’ का विमोचन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पार्टी के मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित ‘मीडिया दिग्दिर्शिका-विजय संकल्प अभियान 2023 का विमोचन किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds