May 7, 2024

दक्षिण भारत में बनाये गए देश के दूसरे भारत माता मंदिर में संघ प्रमुख डा. भागवत ने किया भारत माता की प्रतिमा का अनावरण; भारत माता मन्दिर उज्जैन के ट्रस्टी प्रदीप पांडेय रहे मौजूद

भारतीनगर,(कांचीपुरम) 07 मई ( इ खबर टुडे)।  उज्जैन के बाद दक्षिण भारत के भारतीनगर,(कांचीपुरम) में बनाये गए देश के दूसरे भारतमाता मंदिर में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन राव भागवत ने एक गरिमामय समारोह में किया। इस मौके पर माधव सेवा न्यास उज्जैन (भारत माता मन्दिर)ट्रस्टी प्रदीप पांडेय,पूज्य शादानी दरबार तीर्थ , रायपुर के 9वें पीठाधीश संत श्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी महाराज और ,योगशाक्न्त गुरुकुलम, सहस्त्रलयम के पूज्य स्वामी ब्रह्मयोगानन्द विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह को सम्बोधित करते हुए संघ प्रमुख डा. भागवत ने कहा कि भारत माता मंदिर में भव्य अखंड भारत की कल्पना के साथ भारत माता की मूर्ति का अनावरण कर के आज दुनिया में यह संदेश दिया गया है कि भारत अखण्ड है और अखंड ही रहेगा। उन्होंने भारत के जन जन को भारत माता के अनुष्ठान के लिए अपने जीवन का समय ,समर्पण और सर्वोच्च निछावर करने का आव्हान करते हुए कहा कि अब इस अनुष्ठान को पूर्ण होने से कोई नहीं रोक सकता।

इस अवसर पर माधव सेवा न्यास उज्जैन (भारत माता मन्दिर) के ट्रस्टी तथा जन अभियान परिषद् म प्र के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने शाल श्री फल भेंटकर स्वामी श्री ब्रह्म योगानंद जी का अभिनंदन किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds