कमजोर डालर के कारण बढ़ रही सोने की चमक, तीन महीने में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी, जानिए एक्सपर्ट सेआगे कितनी तेजी आने वाली सोने में

gold news:कमजोर डालर के कारण बढ़ रही सोने की चमक, तीन महीने में बहुत ज्यादा बढ़ गए सोने के भाव
नई दिल्ली। लगातार सोने में हो रही बढ़ौतरी के कारण लोग उलझन में हैं। लगातार डालर कमजोर होने के कारण सोने के दामों में बढ़ौतरी हो रही है। इस साल के तीन महीनों में ही सोने के दामों में 400 डॉलर प्रति औंस के भाव बढ़ गए हैं।
बाजार के लगातार गिरने के कारण लोगों को आशंका है कि अमेरिका में मंदी आ रही है।
इसी कारण डालर कमजोर हो रहा है और सोने के भाव बढ़ रहे हैं। डालर के कमजोर होने और जियो पॉलिटिकल संकट के कारण सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। सोना लगातार अपने रिकार्ड पर बढ़ता जा रहा है। जब नया साल 2025 शुरु हुआ तो सोने की कीमत 2650 डॉलर प्रति औंस के आसपास थी, लेकिन अब तीन महीने होने के साथ ही सोने की कीमतें 3050 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई हैं। यदि इस प्रकार सोने के भाव बढ़ते रहे तो जल्द ही यह एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम की कीमतों को भी पार कर जाएगा।
ट्रंप टेरिफ भी एक कारण
जनवरी महीने में डोनाल्ड ड्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रुप में अपना कार्यभार संभाल लिया था। उन्होंने अपना पद संभालते ही टेरिफ वार शुरू कर दिया। टेरिफ बढ़ाए जाने से बाजार क्रेश होने लगे और डालर भी कुछ कमजोर हो गया। इसी कारण सोने के भाव बढ़ने लगे। वहीं अमेरिकी फेडरल के नरम रुख के कारण भी सोने की कीमतों को बढ़ने में सहयोग मिला। इसके अलावा अमेरिका में दरों के घटने की अभी तक कोई निश्चित सीमा नहीं है। ऐसे में सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अमेरिका में भी मंदी की आशंका फैलने का भय बना हुआ है। वहीं सेंट्रल बैंकों की खरीद के कारण भी परेशानी पैदा हुई है।
एक सप्ताह में ही दो प्रतिशत सोने की कीमतों में उछाल
एमसीएक्स की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में साेने की कीमतों में दो प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं एक महीने की बात करें तो सोने के भाव तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यदि जनवरी से अब तक मार्च की बात करें तो सोने की कीमतों में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं एक साल की बात करें तो एक साल में सोने की कीमत 32 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। वहीं जीजेसी के वीसी अविनाश गुप्ता ने कहा है कि वास्तविक मांग में कमी आई है। वहीं मार्च में पिछले साल की बजाय इस साल 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज हुई है।
उन्होंने कहा कि अब अप्रैल महीने में आने वाली अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी बढ़ेगी। इसके कारण सोने के भाव में और तेजी आने की संभावना है। इसके अलावा सोने के खरीददार इस कीमत को सरपराइज कर सकते हैं। सोने के वाल्यूम में दो से तीन प्रतिशत का शॉर्ट फॉल आ सकता है।