May 13, 2024

रेस्क्यू टीम को मिली सफलता, कुँए में गिरे तेंदुए को निकाला, कोई जनहानि नहीं (देखिये लाइव विडियो )

रतलाम,31दिसंबर(इ खबर टुडे)। जिले के सैलाना तहसील के गांव अम्बाकुडी के एक खेत के कुएं में गिरे तेंदुए को रतलाम की टीम द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया है। तेंदुए को निकालने के लिए वनकर्मियों ने पिंजरा भी लगाया था।

बता दे कि अम्बाकुडी निवासी कैलाश निनामा के खेत पर बने कुए में दोपहर करीब एक बजे तेंदुए के गिरने की खबर आई थी। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पंहुचे और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान डीएफओ डी एस निंगवाल, रेंजर सीमा सिंह परिहार, शिवगढ़ रेंजर के के नागोरिया, डिप्टी रेंजर कमल सिंह, गजराज डोडिया, रघुवीर सिंह चुण्डावत, वन रक्षक महेंद्र सिंह डोडिया, पप्पू सिंह देवड़ा, लखन सिंह सिसोदिया, रेस्कू प्रभारी डिप्टी रेंजर शंकर परमार, श्रमिक शंकर, राजेंद्र सिंह गेहलोत की भूमिका सराहनीय रही।

उक्त रेस्कू को लेकर जानकारी सामने आई है कि पहली बार रतलाम जिला स्तर ऐसा रेस्क्यू हुआ, जहा बिना ट्रांक्यूलाइजर गन की मदद से तेंदुवे को फंदे की मदद से पिजरे में कैद कर लिया गया। वही रेस्क्यू को रतलाम मंडल के वन्य अधिकारियो ने अपने स्तर पर सफल कर दिखाया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds