May 13, 2024

Leopard in Town: सैलाना के पास कुएं में गिरा तेंदुआ,रेस्क्यू में जुटे वनकर्मी (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,31 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। जिले के सैलाना तहसील के गांव अम्बाकुडी के एक खेत पर बने कुएं में एक तेंदुए के गिरने की खबर है। तेंदुए को निकालने के लिए वनकर्मियों ने पिंजरा भी लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,अम्बाकुडी निवासी कैलाश निनामा के खेत पर बने कुए में दोपहर करीब एक बजे तेंदुए के गिरने की खबर आई। लोगों ने देखा तो पता चला कि तेंदुआ कुंए में गिरा तो है,लेकिन वह पानी में नहीं गिरा बल्कि कुएं भीतरी दीवार के नीचे की पïट्टी पर गिरा है और वहां से निकलने की कोशिश कर रहा है। तेंदुए के गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पंहुचे। तेंदुए को निकालने के लिए वनकर्मियों ने रस्सियों के सहारे पिंजरा लटकाया है ताकि तेंदुए को पकडा जा सके। इसके अलावा उज्जैन भी सूचना भेजी गई है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक उज्जैन से रेस्क्यू टीम रतलाम के लिए रवाना हो गई है। रेस्क्यू टीम ट्रांक्यूलाइजर गन लेकर आएगी। उसके बाद ही तेंदुए को ट्रांकुलाइज करके बाहर निकाला जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि जिले के सैलाना,बाजना और रावटी के आदिवासी अंचलों में इन दिनों कई तेंदुएं समय समय पर देखे जाते रहे है। यहां तक कि एक तेंदुआ तो रतलाम शहर में रेलवे कालोनी के एक मकान में घुस गया था और उसने एक व्यक्ति को घायल भी कर दिया था। इसके बावजूद वन विभाग के पास वन्य प्राणियों को रेस्क्यू करने के साधन उपलब्ध नहीं है। रतलाम में ट्रांक्यूलाइजर गन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाना अब आवश्यक हो गया है,जिससे कि ऐसे मामलों से निपटा जा सके।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds