mainशहर-राज्य

Rain Alert: हरियाणा के सिरसा हिसार समेत 7 जिलों में आज से होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Rain Alert: हरियाणा के सिरसा हिसार समेत 7 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट हरियाणा के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी के चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बता दे की प्रदेश में मौसम फिर से करवट ले रहा है।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। आज से 2 दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा। जिससे कई छेत्रो में बारिश का अनुमान है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
बताया जा रहा है कि वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। आज सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ ( Western disturbance ) के आंशिक प्रभाव के कारण आज आंशिक बादल व रात में हवा चलने व गरज चमक के साथ कई जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

25 और 26 मार्च हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance ) फिर से सक्रिय ( ACTIVE ) होने की संभावना है। इससे हरियाणा में एक बार फिर आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Back to top button