mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

Ratlam corona report 6 jun/ नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में लगातार गिरावट ,रविवार को 15 पॉजिटिव मरीज मिले

रतलाम,06 जून (इ खबरटुडे)। रतलाम में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब पूरी तरह से थमती हुई नजर आ रही है। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो कोरोना संक्रमित मरीजों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को भी जिले के अलग अगल क्षेत्रों से 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। वही आज मेडिकल कॉलेज से 5 मरीज डिस्चार्ज भी हुए है।

प्रशासनिक बुलेटिन के अनुसार रविवार को रतलाम जिले के अलग अलग क्षेत्रों से 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये है। इनमे से रतलाम शहर के 7 मरीज है। बाकि जिले के अन्य क्षेत्रों से है। रतलाम शहर में मिले मरीजों में शैरानीपुरा,अल्कापुरी,सुभाष नगर,शांतिनिकेतन,तेलियों की सडक़,नौलाई पुरा और धनजी बाई का नोहरा क्षेत्र के रहवासी है।

मेडिकल कॉलेज से 5 पेशेंट डिस्चार्ज हुए
शासकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से रविवार को 5 पेशेंट डिस्चार्ज हुए। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज 13 मरीजों को भर्ती किया गया। आईसीयू में 56 में से 23 बेड पर पेशेंट भर्ती है।

एचडीयू में 172 में से 24 बेड पर मरीज भर्ती है। ऑक्सीजन बेड 180 में से 25 पर पेशेंट भर्ती है। नॉन ऑक्सीजन बेड 142 में से 4 बेड पर पेशेंट भर्ती है। कुल 76 पेशेंट भर्ती हैं जिनमें से 40 कोरोना पाजिटिव है तथा शेष ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य समस्याओं वाले हैं। मेडिकल कॉलेज में आज रिक्त बेड 474 रहे। उन्होंने बताया कि आज रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार टोटल रिसीव 7580, डिस्ट्रीब्यूट 1557, कन्ज्यूमड 5904, करंट स्टाक 119 रहा।

Back to top button