May 17, 2024

Ratlam/ बेटे के साथ दो पहिया वाहन पर जा रही महिला असंतुलित होकर गिरी ,इलाज के दौरान मौत

रतलाम,12दिसंबर (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला अपने बेटे के साथ दो पहिया वाहन पर बैठकर जा रही थी। इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के बेटे ने आसपास के लोगो की सहायता से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवली निवासी जीवाबाई 45 वर्षीय शुक्रवार शाम 5 बजे अपने पुत्र के साथ दो पहिया वाहन पर बैठकर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में वाहन असंतुलित हो गया और जीवाबाई नीचे गिर गई । जिससे जीवाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला के पुत्र ने आसपास के लोगो की मदद से अपनी माँ को बाजना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहा से देर शाम महिला को रतलाम जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां आज शनिवार को सुबह 5 बजे जीवाबाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। आज दोपहर तक महिला के शव का पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया जायेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds