May 5, 2024

New Year Rally : नववर्ष गुडी पडवा के उपलक्ष्य में 22 मार्च को राष्ट्र सेविका समिति की वाहन रैली,सैकडों महिला सेविकाएं होंगी शामिल

रतलाम,20 मार्च (इ खबरटुडे)। हिन्दू नववर्ष गुडीपडवा के मौके पर नववर्ष का स्वागत करने के लिए राष्ट्र सेविका समिति द्वारा 22 मार्च बुधवार को महिलाओं की वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकलेगी। इसमे बडी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।

वाहन रैली की जानकारी देते हुए राष्ट्र सेविका समिति की श्रीमती प्रतिमा सोनटक्के ने बताया नववर्ष के स्वागत के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्र सेविका समिति द्वारा महिलाओं की वाहन रैली निकाली जाती है। इस वर्ष गुडीपडवा का पर्व 22 मार्च को मनाया जाएगा। राष्ट्र सेविका समिति की वाहन रैली 22 मार्च को प्रात: सात बजे कालिका माता मन्दिर परिसर से प्रारंभ होगी। वाहन रैली में शामिल सभी महिलाएं भारतीय परिधान में रहेगी।

समिति की यह वाहन रैली कालिका माता से प्रारंभ होकर टीआईटी रोड , स्टेशन रोड दो बत्ती चौराहा,न्यूरोड लोकेंद्र टॉकीज, सैलाना बस स्टेंड शहर सराय से धानमंडी बजाज खाना चांदनी चौक चौमुखी पुल घास बाजार डालू मोदी चौराहा नाहरपुरा से मेहंदी कुई बालाजी मंदिर से कोर्ट चौराहा होते हुए पुनः कालिका माता मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी।

श्रीमती सोनटक्के ने नगर की महिला सेविकाओं से आग्रह किया है कि वे बडी संख्या में महिलाओं की वाहन रैली में भाग लेकर रैली को सफल बनाएं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds