राजस्थान : बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 53 हजार 749 पदों पर निकली भर्ती

Rajasthan news:राजस्थान : बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 53 हजार 749 पदों पर निकली भर्ती
जयपुर : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जो लोग अभी तक नौकरी नहीं प्राप्त नहीं कर सकें, उनके लिए अब राजस्थान सरकार ने भर्तियां निकाली हैं। जो युवा दसवीं पास हैं, उनके लिए 53749 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इनके लिए युवाओं को तुरंत आवेदन करना चाहिए।
राजस्थान सरकार ने अपने चतुर्थ श्रेणी के 53749 खाली पदों को भर्ती करने के लिए अब खुली भर्ती निकाली है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसका खुलासा किया है। इसकी घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने इसकी घोषणा राजस्थान दिवस पर की थी। युवाओं को पहली नौकरी पर दस हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। युवाओं के लिए यह बड़ी सौगात है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 15 घोषणाएं भी की हैं। मुख्यमंत्री ने होली पर यह घोषणाएं की हैं।
बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया 19 सितंबर से 21 सितंबर तक होगी। तीन दिन परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां तथा परीक्षा प्रशन-पत्र आदि की तैयारियां करवाई जा रही हैं।
200 अंकों की होगी परीक्षा
परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। इसमें कुल 200 अंकों की परीक्षा रखी गई है। इसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन बोर्ड ने इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी है। एक सवाल गलत होने पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी की परीक्षा 30 अंकों की होगी। इसके अलावा अंग्रेजी के 15 अंक, सामान्य ज्ञान के 50 अंक, तथा गणित के 25 अंक होंगे।
18 से 40 वर्ष रखी गई उम्र
सरकार ने इसके लिए योग्यता निर्धारित की है। इसके लिए दसवीं परीक्षा पास होनी चाहिए तथा आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।