रतलाम में आसमान छूने लगे प्रॉपर्टी के दाम, विश्व के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे ने बदली किस्मत

Delhi-Mumbai expressway: मध्य प्रदेश राज्य के रतलाम जिले में इन दिनों प्रॉपर्टी के दाम आसमान छूने लगे हैं। प्रॉपर्टी के दामों (property rate increase in Ratlam) में आई भारी बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह विश्व के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को माना जा रहा है। इस हाईवे के शुरू होने के बाद मध्य प्रदेश राज्य के रतलाम शहर की अहमियत काफी बढ़ गई है। पाठकों को बता दें कि विश्व की सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लंबाई 1355 किलोमीटर है। इस हाइवे से रतलाम शहर से दिल्ली और मुंबई का सफर तय करने में लगभग छह-छह घंटे का समय लगता है। रतलाम शहर इस हाईवे के सेंटर में होने के कारण सबसे अधिक फायदा उठा रहा है।
रतलाम में इन दिनों दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चलते प्रॉपर्टी के दाम आसमान छूने लगे हैं। रतलाम के विधायक चेतन्य कश्यप भी मानते हैं कि रतलाम शहर रेलवे का बड़े जंक्शन (railway junction Ratlam) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का सेंटर होने के करण भौगोलिक दृष्टि से काफी अहम हो गया है। उनका मानना है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का सेंटर पॉइंट होने के कारण रतलाम में विकास के दरवाजे तो खुले ही हैं, साथ ही साथ प्रॉपर्टी के दाम भी अब आसमान छूने लगे हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले रतलाम शहर के निरंजन कोठारी बताते हैं कि विश्व के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे की शुरू होने के बाद रतलाम में कॉलोनियों में प्लॉटों की कीमत दोगुनी से भी ऊपर हो गई है। उन्होंने बताया कि रियल स्टेट द्वारा रतलाम शहर में विकसित की गई कॉलोनी में तो कीमतें आसमान छूने लगे हैं।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद रतलाम शहर पनपने लगने लगे हैं नए उद्योग
विश्व की सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai highway) की शुरू होने के बाद रतलाम शहर में विकास के नए दरवाजे खुलने लगे हैं। इस एक्सप्रेसवे की शुरू होने के बाद शहर में कई छोटे-बड़े उद्योग पनपन लगे हैं। इतना ही नहीं
रतलाम शहर में अब रियल इस्टेट (real estate) जैसी बड़ी कंपनियों ने निवेश करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में रतलाम शहर के नजदीक एक निवेश क्षेत्र भी तैयार हो रहा है। रतलाम जिले के युवाओं के लिए इस एक्सप्रेसवे ने रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए हैं। नए उद्योग लगने के कारण रतलाम शहर में अब प्रॉपर्टी के दामों में भी रातों-रात भारी बढ़ोतरी हो रही है।
दिल्ली से मुंबई का सफर 22 घंटे की जगह अब होगा 12 से 13 घंटे में पूरा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai expressway) बनने के बाद अब दिल्ली से मुंबई का 1355 किलोमीटर का सफर 22 घंटे की जगह मात्र 12 से 13 घंटे में वाहन चालक पूरा कर सकेंगे। इस हाइवे के बनने के बाद रतलाम जिले के लोगों को सफर में तो आसानी होगी ही होगी साथ ही साथ ट्रैफिक से भी निजात मिलेगी।
वहीं रतलाम से मुंबई तक जाने के लिए सिर्फ 611 किलोमीटर और रतलाम से दिल्ली तक जाने के लिए करीब 680 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनने के बाद अब दिल्ली से मुंबई का सफर जहां मात्र 12 से 13 घंटे में पूरा किया जा सकता है, वहीं रतलाम से दिल्ली और मुंबई का सफर मात्र 6-6 घंटे में पूरा किया जा सकता है।