April 29, 2024

राहूल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा की तैयारियां जोरों पर,6 को रतलाम में प्रवेश कर रोड शो करेंगे गांधी

रतलाम,03 मार्च(इ खबरटुडे)। कांग्रेस नेता राहूल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा 6 मार्च को रतलाम पंहुचेगी। न्याय यात्रा की तैयारियां इन दिनों जोरों पर है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता लगातार दौरे कर रहे है और स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी यात्रा की सफलता के लिए ताकत लगा रहे है। राहूल गांधी रतलाम में 6 मार्च को प्रवेश करेंगे और रतलाम में सभा के साथ रोड शो भी करेंगे।

कांग्रेस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राहूल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा 6 मार्च को बदनावर से रतलाम आएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,राहूल गांधी 6 मार्च को दोपहर दो बजे महू रोड फौव्वारा चौक से नगर में प्रवेश करेंगे। यहीं पर राहूल गांधी एक सभा को सम्बोधित करेंगे और इसके बाद उनका रोड शो प्रारंभ होगा। राहूल गांधी को रोड शो फौवारा चौक से प्रारंभ होकर कान्वेन्ट स्कूल तिराहा,लोकेन्द्र भवन रोड,दोबत्ती,पावर हाउस रोड,सैलाना बस स्टैण्ड महाराणा प्रताप रेलवे ओवर ब्रिज,,राम मन्दिर,सज्जनमिल रोड,अलकापुरी होते हुए सैलाना की ओर रवाना हो जाएगा। सैलाना में भी राहूल गांधी रोड शो करेंगे और उनका रात्रि विश्राम सरवन में होगा। इसके बाद वे राजस्थान में प्रवेश करेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने बताया कि राहूल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओँ में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह राहूल गांधी के स्वागत में होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैैं। कांग्रेस के जिले भर के नेता और कार्यकर्ता भी राहूल जी की यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए है। जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेन्द्र सिंह सौलंकी,जावरा के पार्षद निजाम काजी,रतलाम के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोहेल काजी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता वासिफ काजी आदि ने रविवार को भी भारत जोडो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी यात्रा की सफलता के लिए रतलाम में डेरा जमाए हुए है।

राहुल गांधी जी की यात्रा को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर लगातार जारी है! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप इंदोरा एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक बाला बच्चन भी पिछले दो तीन दिनों से रतलाम शहर में ही पड़ाव डाले हुए हैं और लगातार विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क कर रहे हैं! शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने आम जनों से रतलाम की परंपरा के अनुसार राहुल गांधी का स्वागत करने की अपील की है!

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds