October 11, 2024

Spa center raid : उज्‍जैन में 7 स्‍पा सेंटर पर पुलिस ने दी दबिश, तीन में चल रहा था गलत धंधा, 20 युवक-युवतियां पकड़ाए

उज्जैन,11 सितम्बर (इ खबर टुडे)। उज्जैन पुलिस ने शनिवार को एक साथ 7 स्पा सेंटर पर दबिश दी। तीन स्‍पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां होना पाई गई। इन सेंटरों पर आपत्तिजनक सामग्री व दवाएं भी बरामद हुई। तीनों स्पा सेंटर्स से पुलिस ने 20 लड़के- लड़कियों को पकड़ा है। स्पा सेंटर्स पर 40 पुलिसकर्मियों की टीम ने एक साथ रेड करते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जानकारी देते हुए सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि माधवनगर थाना क्षेत्र के कुल 7 स्पा पर दबिश दी गई। साथ ही फ्रीगंज के C21 मॉल और दो स्पा डिवाइन वैली भी चेक किए गए। आजाद नगर स्थित मून थाई स्पा, टावर चौराहा स्थित रिलैक्स प्वाइंट स्पा और फ्रीगंज स्थित आर बी जोन के सामने ऑसम स्पा से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री और गर्भपात की गोलियां मिली। अभी तक कुल 20 लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें महिला-पुरुष शामिल हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को थाने लेकर आई है। आरोपियो से पूछताछ जारी है।

टावर चौराहा स्थित रिलैक्स प्वाइंट स्पा संचालक गोलू पिता राजेश कीर निवासी दुर्गा कॉलोनी और मैनेजर आकाश पिता दिनेश शुक्ला यहां से 7 लड़कियां 3 लड़के हिरासत में लिए गए है। वहीं, आज़ाद नगर चौराहा पुष्पा मिशन अस्पताल के पास स्थित मून थाई स्पा संचालक दिव्यांश पिता विजय बैरागी निवासी सखीपुरा तिलक मार्ग और मैनेजर आयुष पिता संजय श्रीवास निवासी नीलगंगा के यहां से तीन लड़के दो लड़कियां हिरासत में लिए गए। फ्रीगंज के आर बी जोन के सामने स्थित ऑसम स्पा संचालक आयशा पति अनिल कुमार के यहां से दो लड़के दो लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

You may have missed