May 17, 2024

Omicron variant: महाराष्‍ट्र में भी ओमिक्रोन वैरियंट की दस्‍तक, मुंबई में मिला देश का चौथा पॉजिटिव केस

कल्याण,04 दिसंबर(इ खबर टुडे)। देश में का चौथा मामला मिला है। आज दोपहर ही गुजरात के जामनगर में इस वैरियंट का तीसरा केस मिला था और शाम को महाराष्‍ट्र में चौथे केस की भी पुष्टि हो गई है। मुंबई के कल्याण-डोंबिवली का एक 33 वर्षीय व्यक्ति, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा है, COVID19 के ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया है। यह महाराष्ट्र में वैरिएंट का पहला और देश में चौथा मामला है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 3 वर्षीय यात्री 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से दुबई और दिल्ली के रास्ते मुंबई पहुंचा। उन्होंने कोई टीका नहीं लिया है। उनके हाई रिस्‍क वाले संपर्कों में से 12 और कम जोखिम वाले संपर्कों में से 23 का पता लगा लिया गया है। सभी की COVID19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली-मुंबई उड़ान के 25 सह-यात्रियों का भी टेस्‍ट रिजल्‍ट निगेटिव ही रहा है। अभी और संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।

28 नवंबर को गुजरात आया था तीसरा ओमिक्रोन संक्रमित
गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जय प्रकाश शिवहरे ने बताया कि जिम्बाब्वे से 28 नवंबर को गुजरात के जामनगर आए 72 साल के एक व्यक्ति को इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले कर्नाटक में दो लोगों को ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था। गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि बुजुर्ग को दो दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनके नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds