May 19, 2024

रतलाम/पानी भरने के दौरान सास -बहु को लगा कंरट ,पड़ोसियो ने पहुंचाया अस्पताल

रतलाम ,19फरवरी(इ खबर टुडे)। शहर में रविवार दोपहर में एक ही परिवार की दो महिला कंरट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों महिलाएं घर में पानी भर रही थी इस दौरान पानी की मोटर से निकले हुए तार से दोनों महिलाएं कंरट की चपेट में आ गई। शोर सुनकर पड़ौसी मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओ को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड कॉलोनी निवासी सास कमला बाई पति रकमा मईड़ा 55 वर्षीय और बहु जिबु बाई पति मुकेश मईड़ा 30 वर्षीय दोनों करीब 12 बजे घर में पानी भर रही थी। इस दौरान पानी भरने की मोटर का तार टूट गया और घर के फर्श पर गिर पड़ा।जहा हर तरफ पानी फैला हुआ था जिससे वहा खड़ी दोनों सास-बहु करंट की चपेट में आ गई।

घर के अन्य लोगो द्वारा शोर मंचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुचे और मोटर को बंद किया। जिसके बाद घायल महिलाओ को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा दोनों का उपचार जारी है। वही डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति सामान्य बताई है।

इ खबर टुडे के व्हॉटअप ग्रुप पर जुड़कर सभी खबरे देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कीजियेhttps://chat.whatsapp.com/43OnztomiK0GV8iFYv9o93 https://www.instagram.com/ekhabartodaycom/?igshid=ZDdkNTZiNTM%3D

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds