May 20, 2024

भारत मंडपम में पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- तीसरे टर्म में टॉप थ्री इकोनॉमी में होगा देश

नई दिल्ली,26 जुलाई(इ खबर टुडे)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में नए इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सम सम्मेलन केंद्र परिसर को देश को समर्पित किया। इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का नाम भारत मंडपम है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्के जारी किए। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय नागरिक आनंदित और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम देश की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए एतिहासिक है। आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था। उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में बलिदान देने वाले वीर को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।

भारत के बढ़ते कदम को दुनिया देखेगी
पीएम मोदी ने कहा, दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हम आजादी के 75 साल होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह भारत मंडपम हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया खूबसूरत उपहार है। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्तों बाद यहां जी-20 से जुड़े आयोजन होंगे। दुनिया के बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां उपस्थित होंगे। भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds