20 फरवरी 2025 राशिफल: सिंह ,मिथुन समेत पांच राशियों के सौभाग्य में होगी वृद्धि, जानिए सभी राशिफल के जातकों का कैसे बीतेगा आज का दिन

Horoscope for February 20, 2025
Horoscope for February 20, 2025
20 फरवरी 2025 मेष राशिफल: शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। लेन-देन के मामले सुलझने से राहत मिल सकती है। भाग्य भरोसे रहे तो नुकसान हो सकता है। कारोबार के विस्तार की संभावना है। यात्रा टालना बेहतर है।दांपत्य जीवनमें तनाव आ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास फलीभूत होगा।दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्तिहोगी । व्यावसायिक प्रयास फलीभूतहोगा।
20 फरवरी 2025 वर्ष राशिफल : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी वक्त के साथ कार्ययोजना में बदलाव संभव है। खोया हुआ आत्मविश्वास फिर हासिल कर सकते हैं। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं।दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्तिहोगी । व्यावसायिक प्रयास फलीभूतहोगा।
20 फरवरी 2025 मिथुन राशिफल : शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा खानपान में संयम बरतें। विवाद की स्थिति में बीच का रास्ता अपनाना बेहतर है। दूसरों के सुझावों पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर अनुशासन के लिए आपको कुछ कठोर फैसले भी लेने पड़ेंगे।आर्थिक मामलों में सफलता मिलेंगी। लेनदेन में सावधानी रखें। राजनीतिक महात्वाकांक्षा पूरी होगी।
20 फरवरी 2025 कर्क राशिफल : शुभ अंक 1, शुभ रंग काला नई योजना के लिए धन की व्यवस्था हो सकती है। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। सामाजिक संपकों का लाभ मिलेगा। कानूनी मसले सुलझ सकते हैं। नजरिया बदलने से काम में आसानी होगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
20 फरवरी 2025 सिंह राशिफल: शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी भाग्य भरोसे रहे तो नए अवसर गंवा देंगे। खुलकर दूसरों की आलोचना करने से रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार संभव है। निजी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
20 फरवरी 2025 कन्या राशिफल : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: समय की पाबंदी का ध्यान रखें, नुकसान संभव है। कारोबार के विस्तार की उम्मीद है। सही फैसले आपके जीवन को नया मोड़ दे सकते हैं। यात्रा में लाभदायी सौदे हाथ आ सकते हैं।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्षमजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
20 फरवरी 2025 तुला राशिफला: शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी धीमी शुरुआत के बावजूद काम में सफलता मिलेगी। भूमि भवन या वाहन खरीदने की रूपरेखा बन सकती है। खुद को साबित करने के मौके मिलेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ संभव है।संतान या शिक्षा के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मानमें वृद्धि होगी।
20 फरवरी 2025 वृश्चिक राशि पर:शुभ अंक 4, शुभ रंग नारंगी
समय अनुकूल है। सामाजिक-धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कॅरिअर में तरक्की के आसार बनेंगे। विरोधियों की चुनौतियों से घबराने के बजाय मुकाबला करें।बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
20 फरवरी 2025 धनु राशिफल : शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा अपनी योजनाओं को कार्यरूप देने के लिए मेहनत करनी होगी। तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपका योगदान रहेगा। कार्यस्थल पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।अग्नि या वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। नकारात्मक चिंतन नकरें।
20 फरवरी 2025 मकर राशिफल: शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, अपमान हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में कार्य संपन्न होगा। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सकती है।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
20 फरवरी 2025 कुंभ राशिफल : शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी महत्वपूर्ण काम निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर मिली जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
20 फरवरी 2025 मीन राशिफल : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल नए काम की शुरुआत में बाधा महसूस करेंगे। आपकी मेहनत के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। अधिकारियों से संपर्क का लाभमिलेगा। पुराने गिले-शिकवे दूर करने का उचित समय है।रिश्तों में निकटता आएगी । पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संतानसे सुखद समाचार मिलेगा।