May 16, 2024

KRK ARREST : मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए केआरके, 2020 में किए गए ट्वीट की वजह से पुलिस ने कसा शिकंजा

मुंबई,30अगस्त(इ खबर टुडे)। बॉलीवुड अभिनेता और आलोचक कमाल राशिद खान को मुंबई एयरपोर्ट से गिफ्तार कर लिया गया है। मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादास्पद ट्वीट मामले में यह कार्रवाई की है। कमाल राशिद को आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। केआरके अपने विवादित ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज उनके निशान पर रहते हैं। वह अपनी समीक्षाओं और बॉक्स ऑफिस के बारे में भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं।

कमाल राशिद खान ने हाल ही में ट्वीट किया था कि विराट कोहली के डिप्रेशन की वजह अनुष्का शर्मा हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि विराट पहले भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें डिप्रेशन की समस्या है और ये एक एक्ट्रेस से शादी करने का नतीजा है। उन्होंने आगे लिखा कि अनुष्का ने विराट के दिमाग में जरूर डाल दिया होगा कि उन्हें डिप्रेशन की समस्या हो रही है। केआरके ने ट्वीट किया कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है, जब विराट कोहली खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उन्हें डिप्रेशन की समस्या है, तो वह एशिया कप 2022 के लिए टीम में कैसे हैं? उन्होंने सवाल किया कि क्या चयनकर्ताओं को भी डिप्रेशन की समस्या है।

सितारों पर साधते रहते हैं निशाना
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके मुश्किलों में फंसे हों। वह अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। केआरके हमेशा किसी भी फिल्म को लेकर और अभिनेताओं पर टिप्पणी करते रहते हैं। वह बेबाकी से बॉलीवुड पर निशाना साधते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार तक को भला-बुरा कह चुके हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
केआरके पहली बार कानूनी पचड़े में नहीं फंसे हैं। इससे पहले भी उनपर मानहानि का केस किया जा चुका है। बॉलीवुड के दबंग खान ने उनपर केस दर्ज किया था। केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू दिया था, सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेता पर भी निजी तौर से टिप्पणी की थी, जिसके बाद दबंग खान ने उनपर मामला दर्ज कराया था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds