April 29, 2024

रतलाम /कॉन्वेंट स्कूल के सामने मजदूरो से भरा टैक्टर पलटा ,आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल ,यातायात हुआ बांधित

रतलाम,30 अगस्त (इ खबर टुडे)। शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग मित्र निवास रोड पर मंगलवार सुबह 25 मजदूरो को लेकर जा रहा टैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। दुर्घटना के चलते क्षेत्र का यातायात बांधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा सभी का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार रतलाम शहर के दो बत्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के सामने मगलवार सुबह करीब 8. 30 बजे मजदूरो से भरा टैक्टर पलट गया। दुर्घटना में 25 से अधिक मजदूर घायल हो गये। घायलों में करीब 7 महिलाएं शामिल है। वही दो मजदूरों को हाथ-पैर फ्रेक्चर होना बताया जा रहा है। फ़िलहाल किसी भी घायल की स्थिति चिंताजक नहीं है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायल सभी मजदुर रावटी ,पेटलवाद के समीप स्थित अलग अलग गांव के निवासी है। ये सभी मजदूरी के रतलाम आये हुए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से टैक्टर और ट्रॉली को मार्ग के बीच से हटाया जिसके बाद क्षेत्र का यातायात पुनः सामान्य हो गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds