आलेख-राशिफल

2025 में होलिका दहन 13 या 14 मार्च को जानिए सही समय और पूजा विधि

होली का त्योहार हमारे हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसको पूरे देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन 2025 में कुछ लोग असमझ में है कि इस साल होली 13 मार्च की है या 14 मार्च की तो जानिए होली की सही डेट।

2025 में कब है होली

हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार को होगा और 14 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी होलिका दहन को छोटी होली भी कहते हैं और इसे अगले दिन धुलेंडी मनाई जाएगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात्रि 10:45 से लेकर 1:30 तक रहेगा इस समय आप होलिका दहन कर सकते हैं।

होलिका दहन का क्या महत्व है।

ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन पर पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और घर में सुख समृद्धि आती है शांति का वातावरण बना रहता है होलिका दहन पर माता होलिका की पूजा रात के समय में की जाती है जहां पर होलिका दहन करने की व्यवस्था की गई हो उसी स्थान पर जाकर लोग चारों तरफ परिक्रमा करते हैं और पूजा सामग्री अर्पित करके होलिका दहन करते हैं।

होलिका दहन पर भद्रा का ध्यान रखा जाता है भद्राकाल में होलिका दहन नहीं किया जाता होलिका दहन के लिए भद्रा रहित परदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि उत्तम मानी गई है होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 10:45 से रात 11:26 तक रहेगा।

होलिका दहन की पूजा विधि।

होलिका दहन के लिए सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका वह प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं और उनके साथ ही रोली, फुल ,मूंग ,नारियल, अक्षत, साबुत हल्दी, पतासे, कच्चा सूत ,फल और एक कलश जल भरकर रखें।

भगवान नरसिंह को याद करते हुए सभी सामग्री अर्पित करें और कच्चा सूत लेकर होलिका की सात परिक्रमा लगाए और अंत में गुलाल डालकर होलिका दहन करें।

Related Articles

Back to top button