Bhojpuri Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी के ‘पागल बनाइबे’ गाने ने मचाया धमाल देखें वीडियो

Khesari Lal song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट मशीन खेसारी लाल के गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। यह गाना लोगों के दिलों पर खूब राज कर रहा है। भोजपुरी भाषा के ‘पागल बनाइबे’ गाने को यूट्यूब पर अब तक 40 करोड़ से अधिक लोग देख चुके है।
‘पागल बनाइबे’ गाने को देश के विभिन्न राज्यों में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यहीं कारण है कि यूट्यूब पर ‘पागल बनाइबे’ गाने को लोगों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने ने लोकप्रियता के मामले में नए आयाम स्थापित कर दिए हैं।
खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन भी बोला जाता है। लोग इस जोड़ी के गानों को खूब पसंद करते हैं। भोजपुरी भाषा के ‘पागल बनाइबे’ गाने में इस जोड़ी के डांस और अभिनय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आजाद सिंह ने लिखे हैं भोजपुरी भाषा के ‘पागल बनाइबे’ गाने के लिरिक्स
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में भोजपुरी भाषा में गाए गए ‘पागल बनाइबे’ गाने के लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव काजल राघवानी की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को म्यूजिक धनंजय मिश्रा द्वारा द्वारा दिया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी लोगों पर कहर ढा रही है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी करोड़ों लोगों द्वारा देखा जा रहा है।
रिलेशनशिप को लेकर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव में जमकर हुआ था विवाद
भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी में रिलेशनशिप को लेकर जमकर विवाद हुआ था। काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव 5 साल तक रिलेशन में रहकर अलग हो गए थे। जब यह जोड़ी रिलेशनशिप में थी तब यह अफवाह भी खूब उड़ी थी कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में दोनों ने यह रिश्ता खत्म कर दिया था।
छपरा जिले के रहने वाले भोजपुरी सुपरस्टार और हिट मशीन खेसारी लाल यादव पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने उस दौरान गंभीर आरोप भी लगाए थे।
काजल ने उस समय एक टीवी चैनल से बातचीत में बड़ा दावा करते हुए कहा था कि खेसारी लाल यादव पर्दे के सामने और परदे के पीछे बिल्कुल अलग हैं। उस दौरान उन्होंने खेसारी लाल पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके चलते इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।
रिश्ता खत्म होने की बात पर खेसारी लाल यादव ने उस समय कहा था कि हम दोनों के बीच में कभी प्यार था ही नहीं।