May 15, 2024

रतलाम /राजपूत महिलाओ पर पूर्व में दिए बयान के विरोध में करणी सेना ने चप्पल मारते हुए जलाया मंत्री बिसाहूलाल साहू का पुतला:देखिये वीडियो

रतलाम,27 नवंबर (इ खबरटुडे)।मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल साहू का रतलाम के सैलाना बस स्टैंड पर राष्ट्रीय करणी सेना ने पुतला दहन किया। मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल साहू ने भले अपने पूर्व बयान पर माफी मांग ली हो, लेकिन उनके प्रति नाराजी कायम है व रतलाम में करणी सेना ने पुतला जलाया है।

इस दौरान करणी सेना ने मंत्री बिसालाल साहू को बर्खास्त करने की मांग कर डाली। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में मंत्री बिसाहूलाल साहू द्वारा राजपूत समाज की महिलाओं को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर हो रहा है। हमेशा विवादों में रहने वाले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल साहू एक बार फिर राजपूत समाज की महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के कारण सुर्खियों में हैं।

सैलाना बस स्टैंड पर करणी सेना द्वारा मंत्री बिसाहूलाल साहू का पुतला जलाया गया। इस दौरान मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश संयोजक यागवेन्द्र सिंह ने मंत्री साहू को बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि जो मंत्री नारी का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें जनता का प्रतिनिधित्व करने और मंत्रिमंडल में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

पुतला दहन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्री बिसाहूलाल साहू को हटाने की मांग की है। इसके अलावा यह भी अल्टीमेटम दिया है कि करणी सेना द्वारा मंत्री बिसाहूलाल साहू के खिलाफ और भी उग्र आंदोलन करेगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल साहू ने सार्वजनिक आयोजन के दौरान हाल ही में यह बयान दिया था कि राजपूत समाज की महिलाओं को पकड़कर घर से बाहर लाया जाएगा, तभी समाज में समानता आएगी। महिलाओं को पकड़कर बाहर लाने के बयान को लेकर राजपूत समाज एकजुट होकर मंत्री बिसाहूलाल साहू का जोरदार विरोध कर रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में करणी सेना भी सड़क पर उतर गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds