May 20, 2024

भारतीय नौसेना का अदन की खाड़ी में बड़ा ऑपरेशन, INS सुमित्रा ने 19 पाकिस्तानी नाविकों समेत ईरानी जहाज को बचाया

नई दिल्ली,30 जनवरी(इ खबर टुडे)। भारतीय नौसेना ने समुंदर में आज 19 पाकिस्तानी नाविकों को सोमाली डाकुओं के चुंगल से बचा लिया। जैसे ही नौसेना को संदेश मिला उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी लोगों को बचा लिया। नौसेना ने पूर्वी सोमालिया के पास एक मछली पकड़ने वाली नाव ‘अल नईमी’ और उसके चालक दल को बचाया।

बता दे कि सुमित्रा भारतीय नौसेना का स्वदेशी तट रक्षक जहाज है जिसे सोमालिया और अदन की खाड़ी के पूर्व में समुद्री डकैती रोकने और समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। 28 जनवरी को, एक ईरानी मछली पकड़ने वाली नाव ‘इमान’ के अपहरण संदेश मिलने पर जहाज ने तुरंत कार्रवाई की थी। डाकुओं ने चालक दल को बंधक बना लिया था। सुमित्रा ने जहाज को रोक लिया और 29 जनवरी की सुबह 17 ईरानी चालक दल के साथ नाव को सुरक्षित रूप से छुड़ा लिया।

INS सुमित्रा उसी दिन दोबारा एक्शन में आया। एक और ईरानी मछली पकड़ने वाली नाव ‘अल नईमी’ पर समुद्री डाकुओं ने हमला किया था और उसके 19 चालक दल के सदस्यों को बंधक बना लिया था। ये सभी पाकिस्तानी नागिरक थे। INS सुमित्रा ने बिना देरी किए नाव की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद तटरक्षकों ने हेलिकॉप्टर और बोट्स के जरिए चालक दल और नाव को छुड़ा लिया। INS सुमित्रा में तैनात जवानों ने नाव की तलाशी भी ली ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि डाकुओं ने कुछ छोड़ तो नहीं दिया और चालक दल सुरक्षित रहें।

INS सुमित्रा का कमाल
INS सुमित्रा ने महज 36 घंटे के अंदर दो मछली पकड़ने वाली नावों को बचाकर समुंदर में नौसेना का पराक्रम को दुनिया को दिखाय दिया। ये नावें दक्षिणी अरब सागर में, कोच्चि से लगभग 850 किलोमीटर पश्चिम में समुद्री डाकुओं के कब्जे में थीं। इन नावों पर कुल 36 चालक दल थे, जिनमें 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे। भारतीय नौसेना ने दिखा दिया कि वो समुद्र में सभी तरह के खतरों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds