October 12, 2024

MLA Kashyap : विधायक काश्यप द्वारा गोपाल गौशाला कॉलोनी में उद्यान और ओपन जिम का लोकार्पण

रतलाम,06मई(इ खबर टुडे)। वार्ड क्रमांक 16 की गोपाल गौशाला कॉलोनी में साढ़े 19 लाख रुपए की लागत के उद्यान और ओपन जिम का लोकार्पण विधायक चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर श्री काश्यप ने शहर में किए जाने वाले विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए आम जन से जनभागीदारी का आव्हान किया उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से व्यवस्थाएं सुचारु रहती है।

श्री काश्यप ने बताया की आगामी 4-6 महीनों में शहर के सभी प्रमुख सड़क मार्गो का नवनिर्माण होगा। आज ही आजाद चौक से घांस बाजार के बीच सीसी रोड़ बनाने का शुभारंभ किया जा रहा है। कालोनियों के आंतरिक मार्गो का भी इसी तरह निर्माण किया जाएगा। गोपाल गोशाला कालोनी के समीप फोरलेन बन चुका है और ओवरब्रिज का काम जारी है। ईश्वर नगर के फाटक पर अंडर ब्रिज का प्रस्ताव मंजूर हो गया है, जिसे मोड़ अधिक होने से अंतिम रूप दिया जाना है। श्री काश्यप ने उद्यान में बिजली कनेक्शन और अन्य कार्यो के लिए समिति बनाने का सुझाव दिया। आरम्भ में स्वागत भाषण सुदीप पटेल ने दिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री निर्मल कटारिया जिला कोषाध्यक्ष जयवन्त कोठारी,पूर्व पार्षद निर्मला पटेल, पूर्व पार्षद एवं अजा मोर्चा जिला महामंत्री सुदीप पटेल, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया,मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी,मयूर पुरोहित,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष दिनेश राठौड़,मनोज झालानी,रमेश कटारिया सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन नंदकिशोर पवार ने किया। आभार मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने माना। लोकार्पण समारोह में पटेल कॉलोनी मित्र मंडल, कलीमी कॉलोनी मित्र मंडल एवं गोपाल गौशाला कॉलोनी के निवासियों ने विकास कार्यो के लिए विधायक श्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया।

You may have missed