May 3, 2024

खनिज विभाग ने बीते वित्तीय वर्ष में अवैध परिवहन में सवा करोड़ से अधिक अर्थदंड वसूली की गई

रतलाम 20 मई(इ खबर टुडे)। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहिया की। उक्त अवधि में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन के 36 प्रकरण बनाकर 33 लाख 59 हजार रूपए अर्थदंड वसूला। इसी प्रकार अवैध परिवहन के 220 प्रकरण बनाए गए। इनमें सवा करोड़ से अधिक रुपए अर्थदंड वसूला। अवैध भंडारण के 15 प्रकरण बनाए गए। अवैध भंडारण में 7 लाख 24 हजार रुपए दंड राशि जमा करवाई गई।

जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले को 20 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य था जिसके विरुद्ध विभाग ने 18 करोड़ 22 लाख रूपए राजस्व प्राप्त किया।

डेढ़ सौ से अधिक प्राचार्य शिक्षकों को शपथ दिलाई गई
राज्य शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में भी 18 मई से 5 जून तक मिशन लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस तारतम्य में शनिवार को जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों एवं प्राचार्य को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की नोडल श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, गिरीश सारस्वत, अशोक लोढा, कृष्णलाल शर्मा, प्राचार्य सुभाष कुमावत आदि उपस्थित थे।

मिशन लाइफ एक ऐसा अभियान है जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर फोकस किया गया है। हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के लिए उसकी जिम्मेदारी बताई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि प्लास्टिक छोड़ें, कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक सिग्नल का गाड़ी को स्टार्ट रखकर वेट करने की जरूरत नहीं है, तेल बजाएं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है पैदल चलकर काम करें। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ आदि। मिशन लाइफ में पानी बचाने पर भी बड़ा फोकस किया गया है। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि दुनिया में जल संकट एक बड़े खतरे के रूप में नजर आ रहा है। भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, जब स्थिति इतनी गंभीर है तो उससे बचने का उपाय तत्काल किया जाना चाहिए। पानी बचाकर पानी की उपलब्धता बढ़ाई जाए, नल आदि से पानी की बर्बादी रोके। इसी तरह अन्न बचाने, उसका आदर करने की भी अपील की जा रही है।

मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत शनिवार को सैलाना अनुविभाग के नगरीय क्षेत्र एवं जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यावरण जागरूकता संबंधी पृथक-पृथक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैलाना में सफाईकर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पर्यावरण जागरूकता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के साथ आयाम, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, वायु प्रदूषण से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाओ, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ई वेस्ट प्रबंधन, हरित पर्यावरण तकनीक अपनाने पर चर्चा की गई।

अनुभाग स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम मनीष जैन ने पर्यावरण विदेशी तकनीकों को अपनाने तथा पर्यावरण जागरूकता के संबंध में प्रत्येक आयाम पर विस्तृत चर्चा की। अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने शपथ ली तथा पर्यावरण संबंध में अधिकाधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds