कारोबार

लंबे समय के लिए सोने व चांदी को रखेंगे तो हो जाएंगे मालोमाल, जाने विशेषज्ञों के विचार

सोना व चांदी आजकल सबसे कीमती धातु हैं। इसलिए आपको सोने व चांदी में हाथ जरूर आजमाना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने वा चांदी में आपको अच्छा आप्शन है। हर किसी की नजर में आज सोना व चांदी है। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगा रहे हैं, वह सोने व चांदी को भी निवेश के मामले में अच्छा मान रहे हैं। सोने ने 2024 में सबसे ज्यादा शानदार 21 प्रतिशत का लाभ दिया है। इसी प्रकार चांदी ने भी 19.66 प्रतिशत का लाभ निवेशकों को दिया है। इस समय भी सोने वा चांदी की कीमतों लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में आपको यदि सोने वा चांदी में निवेश करना है तो यह अच्छा समय है। पिछले 12 महीनों में सोने की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इसके मुकाबले चांदी की कीमतों में 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यदि कोई व्य​क्ति पांच, दस या फिर 20 साल तक निवेश करना है तो सोने व चांदी में निवेश करना चाहिए। यदि आप लंबी अव​धि तक सोने व चांदी में निवेश करते हो तो आपको यह बहुत बड़ा लाभ दे सकता है।


कीमत बढ़ने के पीछे अ​स्थिरता
सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों के पीछे बाजार की अ​स्थिरता बताई जा रही है, लेकिन इसके पीछे कुछ और भी कारण हैं। रूस और युक्रेन युद्ध रुकने का नाम भी नही ले रहा। ऐसे में सुर​​क्षित निवेश लोगों के लिए कहीं नहीं मिल रहा है। भारी उथल-पुथल के बीच लोग अपना निवेश करने से कतरा रहे हैं। इसलिए सोने व चांदी को आज भी निवेश के मामले में प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा दुनियाभर के सेंट्रलाइज्ड बैंक भी आजकल सोना ही खरीद रहे हैं।


चांदी का बाजार भी गजब
रिपोर्ट के अनुसार चांदी का बाजार भी गजब है। इसका सालाना कारोबार 30 ​बिलियन डॉलर है। इसी कारण इसकी आपूर्ति घटती और बढ़ती रहती है, जो इसकी कीमतों पर प्रभाव डालती रहती है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्राें में भी हरित प्रोद्योगिकियों के कारण चांदी की मांग बढ़ रही है। इसी कारण चांदी की मांग भी बढ़ रही है।

Back to top button