आलेख-राशिफल

Aaj 28 March 2025 ka Rashifal: मेष, वर्ष, मिथुन, कुंभ, मीन सहित सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज 28 मार्च का दिन ,पढ़ें सभी राशिफल

मेषः षठग्रही योग मन अशांतकरेगा। आर्थिक या पारिवारिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न उठाएं।लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नाते-रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।व्यापारिक विस्तार की संभावना बनेगी। निजी कामों के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। धैर्य रखें

वृष : संतान के दायित्व की पूर्तिहोगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से अटका धन मिल सकता है। नौकरी में सम्मान बना रहेगा।विवाद की स्थिति मैं समझौता करना लाभदायी रहेगा। कॅरियर को नई दिशा देने में सफलता मिलेगी। जोड़तोड़ कर काम कराने का प्रयास करेंगे। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी।

मिथुन : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्षमजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूतहर्होगा।उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में कार्य कुशलता का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक लाभ और साख बढ़ेगी कार्यस्थल की समस्या दूर होगी। अधिकारी आपके काम से प्रसत्र होंगे। दिखावे के चलते कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। मांगलिक खर्च संभव है। मेहनत के बावजूद लाभ मिलना मुश्किल है।

कर्कः षठग्रही योग पिता या धर्म गुरु से सहयोग देगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ नया कार्य प्रारंभ होगा।नौकरी में स्थानांतरण की आशंका रहेगी। विश्वासपात्र से निराशा होगी। व्यावसायिक लेन-देन में लापरवाही से बचें।कारोबारी विस्तार की संभावना बनेगी। दौड़धूप कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अपना घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

सिंह : बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यर्थकी परेशानी या पीड़ा मिल सकती है।पूर्व नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी। आजीविका प्राप्ति का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा।कामकाज में आ रहीबाधा दूर हो सकती है। बातचीत में नरमी बरतें, सहयोगी नाराज हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे कार्यस्थल की समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी

कन्याः दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्तिहोगी।प्रयासों में अनुकूल सफलता मिलेगी। नौकरी में पदाधिकार बढ़ सकते हैं। अटका मामला सुलझेगा।भावनात्म संबंधों में चल रहा तनाव दूर होगा। नए सौदे हाथ आने से लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम अपनी मेहनत से पूरे कर लेंगे। जल्दबाजी में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुलाः षठग्रही योग संतान के दायित्व की पूर्ति कराएगा। विरोधी परास्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।स्वश्रम से अटका कार्य बनेगा। नौकरी में सम्मान बना रहेगा। संतान पक्ष से निराशा हो सकती है।अपने संपकों का लाभ लेने में कामयाब रहेंगे। विरोधियों की चालों का मुंह तोड़ जवाब देंगे। कारोबारी लेनदेन में सावधानी बरतें। बिखरे काम समेटने में सफल रहेंगे

वृश्चिकः प्रयास फलीभूत होंगे। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा।नई योजना में
व्यस्त रहेंगे। भू-संपत्ति के कार्य में निराशा हो सकती है। उतावलेपन पर नियंत्रण रखें।युवाओं को कॅरियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। कार्यस्थल की समस्या का समाधान संभव है। संतान के अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी

धनुः चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि या नए अनुबंध की संभावना है।सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। डूबे धन का कुछ अंश मिल सकता है।अध्ययन में बेहतरसफलता हासिल कर सकते हैं। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ संभव है। समय पर काम पूरा करने का दबाव बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

मकर : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्तिमें वृद्धि होगी।नौकरी में स्थिति
यथावत रहेगी। स्वजनों से मनमुटाव संभव है। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। खानपान में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। रुकी हुई योजना फिर से शुरू कर सकते हैं।

कुंभ : निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका हुआ धन लाभ, व्यावसायिक प्रतिष्ठा, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे। व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा। आमोद-प्रमोद के अवसर मिलेंगे।रुके हुए काम किसी के सहयोग से पूरे होंगे। दूसरों की आलोचना से बचें संबंध बिगड़ सकते हैं। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। भय की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है।

मीन : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।उलझन बनी रहेगी। आरोग्य सुख में कमी रहेगी। आर्थिक परेशानी बढ़ेगी। मित्रों से निराशा हो सकती है।विरोधी उलझनेका प्रयास करेंगे। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। तय कार्यक्रम में बदलाव से खिन्नता संभव है। पुराने मामले उजागर होने के आसार हैं। मांगलिक यात्रा हो सकती है।

Back to top button