May 20, 2024

लाक डाउन के बावजूद कई स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन,महिलाओं ने होली पूजन किया (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,28 मार्च (इ खबरटुडे)। होलिका दहन के त्यौहाल पर कोरोना संकट का असर साफ साफ नजर आता रहा,लेकिन इसके बावजूद शहर में कई स्थानों परपारंपरिक हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। महिलाओं ने होलिका का पूजन किया और होली की पर्परा के मुताबिक होली में ऊंबी (गेहूं की बालियां) सेंकी गई। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को प्रतीकात्मक रुप से गुलाल लगा कर प्रसाद भी वितरित किया।

कोरोनना गाइड लाइन के चलते इस बार होलिका दहन पर होने वाला धूम धड़ाका पूरी तरह नदारद था। ना तो कहींहोली के गीत गूंज रहे थे और ना ही होलिका दहन स्थल पर युवाओं की भीड मौजूद थी। इसके बावजूद शहर में अनेक स्थानों पर पारंपरिक रुप से होलिका दहन किया गया। दोबत्ती चौराहे पर हर साल जलाई जाने वाली होली इस बार भी जलाई गई। होली दहन के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद अनवर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,जोएब आरिफ,वासिफ काजी,विजयसिंह चौहान,एडवोकेट सुनील पारिख इत्यादि उपस्थित थे।

न्यू रोड पर गुरु एक्सप्रेस कार्यालय के सामने होली का दहन किया गया। यहां बडी संख्या में मौजूद महिलाओं ने होली की परिक्रमा कर होलिका पूजन किया। होली दहन के मौके पर पत्रकार उदित अग्रवाल,डा अमित सिंह. कुशवाह इत्यादि मौजूद थे।

राजस्व कालोनी में सूर्यसिद्धेश्वर महादेव मन्दिर पर होलिका दहन किया गया। इस मौके पर शांतिलाल शर्मा, युवाभाजपा नेता नवदीप शर्मा, विनोद दुबे,वासु दुबे,व्योम शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds