MP News: मध्यप्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट के साथ ठंड में होगी बढ़ोतरी
![WhatsApp Image 2025-02-12 at 13.58.09](https://ekhabartoday.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-12-at-13.58.09.jpeg)
Weather update MP: मध्यप्रदेश राज्य में कल से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार कल (13 फरवरी, गुरुवार) से मौसम में बदलाव (MP weather update) के चलते सर्दी का एक और दौर राज्य में शुरू होने जा रहा है। इस दौरान तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
तापमान में गिरावट आने से जहां एक तरफ ठंड में बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी हो सकती है वहीं दूसरी तरफ पारा कम होने से मध्य प्रदेश के किसानों की गेहूं की फसलों को काफी फायदा मिलेगा। वर्तमान में मध्य प्रदेश राज्य के शहरों में तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण रात का पारा भी बढ़ने लगा है। तापमान का स्तर बढ़ने से प्रदेश में इस समय सुबह-सुबह हल्की ठंड पड़ रही है।
अगले दो दिन प्रदेश के बड़े शहरों में 10 डिग्री से भी नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 और 14 फरवरी को एक बार फिर से मौसम में हो रहे बदलाव (tomorrow weather update MP) के कारण कई बड़े शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, रतलाम और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में तापमान 13 और 14 फरवरी को मौसम में बदलाव के कारण 10 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। इन शहरों में ठंड का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है।
वर्तमान में प्रदेश के बड़े शहरों में इस प्रकार चल रहा है तापमान
मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण मंगलवार की रात को प्रदेश की राजधानी भोपाल में पारा लगभग 16 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं इंदौर में मंगलवार की रात को तापमान 14.4 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री, जबलपुर में पारा 13.6 डिग्री और रतलाम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के लगभग दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के सिवनी में रात का तापमान सबसे अधिक 17 डिग्री दर्ज किया गया।
इसके अलावा खरगोन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, धार और सागर सहित कई अन्य शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री के लगभग दर्ज किया गया। वहीं आज दिन के तापमान की बात करें तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह से तेज धूप के सात तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन दिनों भोपाल के अलावा प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। जिसके चलते लोगों को अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है।
मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बिते दिनों 8 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के कारण प्रदेश में चल रही उत्तर से सर्द हवाएं चल लौट गई है। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन 13 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के कारण ठंड का दौर शुरू होने जा रहा है।