Gold price update: इंदौर में सोना पहुंचा 87 हजार पार, कीमतों ने छुआ आसमान

Today gold price Indore: देश में दिन प्रतिदिन सोने की कीमतों (latest gold price) ने नए रिकॉर्ड स्थापित करने शुरू कर दिए हैं। मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर में सोने की कीमतों ने आसमान छू लिया है। इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 87,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से शिखर पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार द्वारा बिते वर्ष 2024 में जुलाई महीने में इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के बाद सोने के दामों में कमी आई थी।
पाठकों को बता दें कि केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 में इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर 6% कर दी थी, जो पहले 15% थी। सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी घटाने के बाद सोने के दाम 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचे थे। लेकिन पिछले लगभग सात महीनों में सोने के भाव में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सात महीनों में सोने की कीमत तकरीबन 16,300 रुपए की बढ़ोतरी के साथ इंदौर में अपने ऑल टाइम हाई 87,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे यह है मुख्य कारण
सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे के मुख्य कारण की बात करें तो हाल ही में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद नए राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप को माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद हुए कई अहम बदलाव से बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के करण सोनिक की कीमत आजकल आसमान छू रही है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व बैंक (FED) द्वारा ब्याज दरों में कटौती को भी सोने के दामों में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण माना जा रहा है।
वहीं चीन देश की सोना खरीद नीति को भी कुछ लोग सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण हैं। डॉलर के मुकाबले लगातार आ रही रुपए में कमजोरी और दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के कारण भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा शेयर बाजार में लगातार चल रही अस्थिरता के कारण भी सोने के दाम बढ़ रहे हैं।
आज इस प्रकार चल रहा है सोने का भाव
इंदौर में आज सोने के भाव (today gold price) की बात करें तो 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 87,200 के हिसाब से बिक रहा है। वहीं देश में आज 22 कैरेट सोने के दाम 79,900 रुपए और 20 कैरेट सोने के दाम 72,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहे हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सोना 65,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एक तरफ सोने के दामों में जहां भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है, वहीं आज चांदी के दाम 700 रुपए टूटकर 95000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। पाठकों को बता दें कि चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई अक्टूबर 2024 में छुआ था।