May 15, 2024

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंति पर शहर में निकली भव्य शोर्य यात्रा,हज़ारो लोग हुए शामिल (देखिए लाइव विडियो)

रतलाम,19 फरवरी(इ खबर टुडे)। मराठा समाज के अराध्य श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंति पर शहर में प्रथम बार शोर्ययात्रा निकाली गई। शोर्ययात्रा हनुमान ताल 80 फिट रोड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई। मेहंदीकुई बाला जी मंदिर पर समाप्त हुई। उक्त शोर्ययात्रा में बैंड बाजे, घोड़े, बग्गी के साथ ही बडी संख्या में समाजजन पैदल चल रहे थे। शोर्ययात्रा का मुख्य आकर्षक मराठी वेशभूषा में महिलाएँ एवं पुरुषजन थे इसके साथ ही एक युवक छत्रपति शिवजी महाराज की वेशभूषा धारण कर घोड़े पर सवार था । महिलाएँ मराठी संस्कृति के साथ लेजिम नृत्य करती हुई चल रही थी। मराठा समाज द्वारा महाराणा प्रताप चौराहा पर महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं नगर निगम तिराहे पर राजा रत्नसिंह की प्रतिमा पर मर्ल्यापण किया गया उक्त शोर्ययात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

शोर्ययात्रा का विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, अम्बर ग्रुप, शहर कांग्रेस, शांतिलाल वर्मा मित्र मंडल, भाजपा अंबेडकर मंडल, व्यापारी संघ एवं राजपुत समाज द्वारा व अन्य संगठनों द्वारा पुष्पहारों से स्वागत किया गया एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर मल्यार्पण किया गया। समापन में मेहंदीकुई बाला जी प्रांगण में भोजन प्रसादी वितरित की गई। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, आर आर नवले, जी.एम. जगदाले ,सदाशिव राव जाधव, प्रभाकर तावरे, दिलीप पंवार, अशोक तावरे , मनोज राउत , राजकुमार तिजारे, दिनेश जाधव , महेंद्र शिंदे, भूषण बर्वे, अशोक चौधारी , भास्कर जाधव, जितेंद्र पाटिल, संजय पंवार , हर्ष जाधव. संतोष पाटिल, मनिष शिंदे, ईश्वर पाटिल, शशांक तावरे, प्रवीण पाटिल, विनायक पंवार आदि समाजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज के हर्ष जाधव द्वारा दी गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds