mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

सैलाना से बदमावर गई बारात के बाराती हुए फूड पाइजनिंग के शिकार,25 बराती मेडीकल कालेज में उपचाररत,सभी की हालत खतरे से बाहर:देखिये वीडियो

रतलाम,03 मई (इ खबरटुडे)। जिले के सैलाना से धार जिले के बदनावर उपखण्ड के गांव धमाणा में गई बारात में शामिल अनेक लोग दोपहर के भोजन के बाद फूड पाइजनिंग के शिकार बन गए। इनमें से करीब 25 लोगों को मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

मेडीकल कालेज के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय फूड पाइजनिंग का शिकार बने करीब 25 लोगों को बस के द्वारा बदनावर से मेडीकल कालेज लाया गया था। सभी को उल्टी दस्त और घबराहट की शिकायत थी। मेडीकल कालेज में चिकित्सकों की हडताल के बावजूद उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है।

उपचार करा रहे लोगों ने मीडीयाकर्मियों को बताया कि सैलाना निवासी लालू के पुत्र गोविन्द का विवाह बदनावर के धमाणा गांव में हुआ। सैलाना से बरात धमाणा पंहुची थी और आज दोपहर के भोजन के बाद बरात को सैलाना वापस लौटना था। दोपहर के भोजन के बाद अचानक लोगों की तबियत खराब होने लगी और उन्हे उल्टी दस्त होने लगे। प्रभावति व्यक्तियों को बदनावर के शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जबकि करीब तीस लोगों को रतलाम के मेडीकल कालेज लाया गया। फूल पाइजनिंग के शिकार बने लोगों में महिला पुरुष बच्चे सभी शामिल है। चिकित्सकों के मुताबिक अब सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Back to top button