May 19, 2024

गगनयान मिशन की पहली टेस्ट उड़ान सफल, ISRO ने तकनीकी खामी ठीक कर रचा इतिहास

बेगलुरु,21अक्टूबर(इ खबर टुडे)। मिशन गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक हो गया है। गगनयान के क्रू मॉड्यूल की लॉन्चिंग हो गई है. पहले ट्रायल सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर होना था लेकिन प्रक्षेपण से कुछ समय पहले रोक दिया गया था। तकनीकी खामी की वजह से परीक्षण उस समय नहीं हो सका था। लेकिन अब इसे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। आज सुबह उड़ान के लिए काउंटडाउन लगभग पूरा होने को था, लेकिन चार सेकेंड पहले इसको होल्ड कर दिया गया था। इसरो की तरफ से गगनयान मिशन के आज ही प्रक्षेपण की जानकारी दी गई है।

इसरो की तरफ से ट्वीट कर कहा था कि गगनयान के टीवी-डी1 लॉन्च को रोकने के कारण की पहचान कर उसे ठीक कर लिया गया है. अब प्रक्षेपण सुबह 10 बजे होगा।

गड़बड़ी की वजह से रोकी गई थी टेस्टिंग
लॉन्च होल्ड होते ही इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा था,’ लिफ्ट-ऑफ की कोशिश आज नहीं हो सकी। मिशन की पहली टेस्टिंग आज सुबह 8 बजे होनी थी लेकिन खराब मौसम की वजह से इसका टाइम बदलकर 8:45 कर दिया गया था। इसरो चीफ ने बताया कि इंजन सही तरीके से प्रज्वलित नहीं हो सका। अब यह पता लगाया जा रहा है कि क्या गलत हुआ। उन्होंने कहा कि रॉकेट के साथ लगाया गया व्हीकल सुरक्षित है। अब यह देखने की जरूरत है कि आखिर क्या हुआ।

उन्होंने कहा कि हम जल्द वापस आएंगे। कंप्यूटर से लॉन्च रोक दिया है। जो भी गड़बड़ी है उसको हम ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds