May 2, 2024

राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, दिग्गजों की तय हुईं सीटें

नई दिल्ली, 21अक्टूबर(इ खबर टुडे)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी और कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने जहां 83 प्रत्याशियों के नाम तय किए, वहीं कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ेंगी। पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं था। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे। जयपुर से लेकर नई दिल्ली तक हुई कई दौर की बैठकों के बाद यह लिस्ट जारी हुई है। नीचे देखिए पूरी लिस्ट और जानिए किस नेता को कहां से चुनाव लड़ने का मौका मिला।

भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट

राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर एक साथ 25 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पहले मतदान के लिए 23 नवंबर की तारीख तय की थी, लेकिन उस दिन देवउठनी एकादशी है। इस कारण लोगों की मांग पर तारीख गई। मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। उसी दिन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव नतीजे भी आएंगे। राजस्थान में 1993 में भाजपा सत्ता में आई थी। उसके बाद से यहां हर पांच साल में भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता की अदला-बदली चल रही है। देखना यही है कि क्या इस पर यह सिलसिला चलता है और टूटता है।

कांग्रेस की लिस्ट

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds