DA HIKE: नए वित्त वर्ष से पहले कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर किया 55 प्रतिशत

DA HIKE 2025: देश में 1 अप्रैल 2025 से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू हो जाएगा। नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारी को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA HIKE) को 53% से बढ़ाकर 55% करने का फैसला लिया है।
पाठकों को बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी की है घोषणा की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय कर्मचारी को मिलने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA and DR) में 2% की बढ़ोतरी हो गई है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान
केंद्रीय कर्मचारियों को नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले सरकार ने महंगाई भत्ते (DA HIKE UPDATE) में बढ़ोतरी के रूप में बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में संशोधन के साथ 53% से बढ़ाकर 55% करने हेतु घोषणा की है।
सरकार की फैसले से वर्तमान में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ-साथ रिटायर्ड कर्मचारियों (RETIRED EMPLOYEE PENSION) को भी लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि पिछली बार सरकार ने DA में जुलाई 2024 में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी। तब सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो गया था।
राजकोष पर पड़ेगा करोड़ों रुपए का संयुक्त प्रभाव
सरकार द्वारा नए वित्त वर्ष 2025 26 के शुरू होने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (CENTRAL GOVERNMENT EMPLOYEE) को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के रूप में दी गई सौगात के बाद राजकोष पर इसका करोड़ों रुपए के रूप में संयुक्त प्रभाव पड़ेगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (डीए और डीआर) दोनों में वृद्धि के चलते राजकोष पर 6,614.04 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष संयुक्त प्रभाव पड़ेगा। देश में वर्तमान में लाखों की संख्या में केंद्रीय कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लाखों की संख्या में ही रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन का लाभ भी उठा रहे हैं।
सरकार के इस फैसले से 1.15 करोड़ कर्मचारी को मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA DR HIKE)में बढ़ोतरी के फैसले से देश में एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी के फैसले से देश में तकरीबन 1.15 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका फायदा मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए और डीआर में बढ़ोतरी का यह फैसला देश में 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा। इसके तहत केंद्र सरकार अतिरिक्त 7,700 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी।
उन्होंने कहा कि DA वृद्धि मद में सरकार की तरफ से वृद्धि के बाद अतिरिक्त 3,622 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा डीआर मद में भी 2,992 रुपये का सरकार को अतिरिक्त खर्चा आएगा। सरकार के इस फैसले से देश में एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।