mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम/निगम का रावण दहन एक हुआ फेल और एक हुआ सफल,रावण को रस्सी बांध कर गिराने के बाद हुआ दहन : देखिए वीडियो

रतलाम 05 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। बुधवार रात को निगम का रावण दहन कार्यक्रम पूरी तरह फेल हो गया। जिसके चलते रावण दहन देखने वाली रतलाम की जनता को निराश होकर लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बुधवार को रतलाम नगर निगम द्वारा दो स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां पहला दहन कालिका माता मेले के समीप नेहरू स्टेडियम में होना था वही दूसरा बरबर्ड रोड स्थित सभागृह के सामने होना था।

कोरोना काल के बाद रावण दहन देखने को लेकर शहर की जनता और बच्चों में काफी उत्साह था। लेकिन बरबर्ड सभागृह के सामने होने वाला रावण दहन पूरी तरह फेल हो गया।जहां रावण दहन के दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। वही दहन के दौरान रावण के कुछ हिस्सों में ही पटाखे फूटे लेकिन रावण जला नहीं। रावण में पटाखे फूटने का दौर काफी देर तक चलता रहा लेकिन रावण नहीं जला।

निगम द्वारा दिए गए समय 1 घंटे बाद भी रावण दहन नहीं हुआ जिसके बाद रावण को रस्सियों के सहारे बांधकर जमीन पर लेटाया गया और फिर उसका दहन किया गया।

बरबर्ड रोड पर

इस दौरान काफी जनता निराश होकर लौट चुकी थी। इस बार का नगर निगम का रावण दहन कार्यक्रम हास्यप्रद रहा। मौके पर मौजूद कई लोग हंसी-ठिठोली करते हुए रावण दहन में उपयोग की जाने वाली आतिशबाजी में निगम की कंजूसी बता रहे थे।

वही नेहरू स्टेडियम में हुए रावण दहन ने सभी लोगों को प्रसन्न कर दिया। यहां जोरदार आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया गया। यहां रावण 15 मिनट तक लगातार जलता रहा । रावण दहन के दृश्य को सभी लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया।

नेहरू स्टेडियम में हुआ रावण दहन

Back to top button