October 14, 2024

corona report/बीते दिन 92,719 केस आए, 2,222 की मौत और 1.62 लाख ठीक भी हुए

नई दिल्ली ,09 जून (इ खबरटुडे)।देश में कोरोना की रफ्तार काबू में है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम रहा। इस दौरान 92,719 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 2,222 लोगों की संक्रमण की वजह से जान गई। अच्छी बात यह भी रही कि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक हो गए।

एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या की बात करें, तो बीते दिन इसमें 71,792 की कमी रिकॉर्ड की गई। पिछले 15 दिनों में एक्टिव केसों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी हुई है। देश में 24 मई को 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख रह गए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 92,719
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.62 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,222
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.90 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.74 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.53 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 12.26 लाख

You may have missed