February 1, 2025

मुख्यमंत्री श्री चौहान रतलाम दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक

IMG_0028

रतलाम,07जुलाई (इ खबर टुडे)। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 9 जुलाई को रतलाम आएंगे। उनके रतलाम दौरे की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद् तैयारियां की जा रही है।

गुरूवार को शहर विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पार्टी के मण्डल प्रभारियों, पदाधिकारियों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें श्री चौहान के दौरे में अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

विधायक श्री काश्यप ने बैठक मंे कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं समस्त पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर सभा को सम्बोधित करेंगे। वे 9 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रतलाम का प्रवास करेंगे। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के बीच मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों हेतु कार्य विभाजन भी किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक जयवंत कोठारी, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, मयुर पुरोहित, आदित्य डागा, मण्डल प्रभारी विनोद यादव सहित सेक्टर प्रभारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed